देश दुनिया वॉच

प्रदेश के कई इलाकों में आज झमाझम बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Share this

रायपुर:- छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश में प्री मानसून एक्टिविटी तेज हो गई है। आज कई शहरों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया। वहीं प्री मानसून के तेज होने से गर्मी से राहत मिली है।

 

शनिवार शाम से बदला मौसम

छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश में शनिवार शाम से मौसम में बदलाव हुआ है। कई शहरों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जिसके बाद तापमान में गिरावट हो गई है। वहीं आज भी राजधानी रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाओं से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

 

इधर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी मौसम में बदलाव होने से गर्मी से राहत मिली है। पश्चिम से प्रदेश में आ रही ठंडी और नमी युक्त हवा ने लोगों को राहत दी है। अब अधिकतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। मौसम विभाग की माने तो छत्तीसगढ़ में 13 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *