अनिल मनहरे दुर्ग। वार्ड क्र. 48 सिविल लाईन के न्यू पुलिस लाईन में यहां के निवासी यहां बने सम्पवेल से पीने का पानी लेते हैं । बारिश के दौरान मैदान में एकत्र पानी सम्पवेल में जाकर मिलता है । जिसंके कारण कालोनी के लोग सम्पवेल का पानी का उपयोन नहीं कर रहे हैं । न्यू पुलिस लाईन के निवासियों ने पानी की समस्या दूर करने की मांग की है । मांग के तहत् आज महापौर धीरज बाकलीवाल ने निगम अधिकारी के साथ न्यू पुलिस लाइन पहुंचे उन्होंने वहां के निवासियों से मुलाकात की पानी की समस्या से महापौर को अवगत कराया गया । उन्होंने अधिकारी को पानी की समस्या दूर करने यहां नया संपवेल का प्रस्ताव बनाने निर्देश दिए साथ ही कहा तब तक अमृत मिशन योजना के तहत पाइप लाइन से पानी की व्यवस्था न्यू पुलिस लाइन कॉलोनी में किया जाए । इस दौरान एमआईसी प्रभारी ऋषभ जैन तथा सहायक अभियंता जितेन्द्र समैया और न्यू पुलिस लाइन निवासी एक आर आई व नागरिक उपस्थित थे ।
पानी की समस्या देखने महापौर न्यू पुलिस लाईन पहुंचे

