If ‘400 cross’ is not achieved, now the plan for ‘800 cross’ is now! Kharge’s attack on BJP over delimitation
नई दिल्ली। सरकार के परिसीमन बिल के विरोध में कांग्रेस खुल कर विरोध कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सरकार का विरोध करते हुए चेतावनी दी कि ये देश हित में नहीं है।
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि परिसीमन बिल अगर पास हो जाता है तो सरकार हमेशा के लिए आरएसएस और बीजेपी के हाथों में चली जाएगी। परिसीमन बिल के लिए जरूरी नंबर लाने को लेकर उन्होंने बीजेपी पर तोड़फोड़ की राजनीति करने का भी आरोप लगाया।
कई पार्टियों को तोड़कर जुटा रही नंबर
कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी इसके लिए जरूरी नबंर दूसरी पार्टियों को तोड़ कर जुटाने में लगी है। उन्होंने टीएमसी, एनसीपी और शिवसेना का उदाहरण देते हुए कहा कि इन पार्टियों को तोड़ कर इनके सांसदों को अपने बीजेपी अपने हित में इस्तेमाल कर रही है।
खरगे ने कहा कि पिछली बार चुनाव में 400 पार का नारा देकर उन्होंने कोशिश की थी लेकिन वो उसमें सफल नहीं हो सके। हालांकि अब दूसरी पार्टियों को तोड़ कर जरूरी नंबर के लिए पहुंच बनाने की कवायद जारी है। पिछली बार के 400 पार के नारे को जनता ने नकार दिया था क्योंकि ये इनकी मंशा संविधान बदलने की है। इस बार भी वे ऐसा ही करने की कोशिश करेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस वार्ता में कहा कि अगर सरकार ऐसा करने में सफल रहती है तो यकीन मानिए सरकार हमेशा के लिए बीजेपी और आरएसएस के हाथों में ही रहेगी। परिसीमन बिल से 800 से ज्यादा सीटें हो जाएंगी। संविधान बदला जाएगा। इसलिए हम सभी पार्टियां मिल कर इसका विरोध करेंगे।
खरगे ने पीसी में देश बचाने की अपील करते हुए कहा कि सभी को लोकतंत्र को बचाने के लिए इस बिल का विरोध करना चाहिए। जिस तरह चीन में हाथ उठा कर बात बन जाती है उसी तरह यहां पर भी ऐसा करने की कोशिश हो रही है।बंगाल सरकार ने संविदा कर्मियों के लिए खोला खजाना, 8 हजार रुपये तक बढ़ा वेतन; 2027 से हर साल 3 फीसदी होगी बढ़ोतरी

