BREAKING देश दुनिया वॉच

BADRINATH HIGHWAY ACCIDENT: बदरीनाथ हाईवे पर खाई में बस, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

Share this

BADRINATH HIGHWAY ACCIDENT: Bus in a gorge on BADRINATH HIGHWAY, 8 devotees tragically die

ऋषिकेश। ऋषिकेश में आज सुबह यानी मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से जोशीमठ जा रही विश्वनाथ सेवा की बस बदरीनाथ हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा कि हादसे में 8 लोगों ने अपनी जान गवां दी।  प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती प्रदीप चौहान ने बताया कि गूलर के पास बस रेलिंग तोड़ते हुए 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरी।

6 की मौके पर मौत

32 सीटर वाली बस में 30 यात्री सवार थे, जिसमें 6 की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी लोगों को बचाया गया। दो लोगों की बाद में मौत हुई। अभी फिलहाल 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस का कहना है कि मृतकों की पहचान की जा रही है। फिलहाल घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

Iran Bus Accident: गैस रिफाइनरी कर्मचारियों से भरी बस पलटी, कई लोगों की मौत की खबर

घायलों की सूची-

1- मोहम्मद वहाब अंसारी पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 22 वर्ष।

2- राहुल कुमार पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार, उम्र 24 वर्ष।

3- अभिषेक पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोहम्मद नथा, जसपुर, ऊधमसिंहनगर, उम्र 28 वर्ष।

4- प्रत्यूष पुत्र सुभाष, निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर, उम्र 23 वर्ष।

5- अर्जुन सौरन पुत्र प्रधान सौरन, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 34 वर्ष।

6- बुधन मुर्मू पुत्र देवान मुर्मू, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 50 वर्ष।

7- आयरा पुत्री नूर जहां, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 3 वर्ष।

8- नूर जहां पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 26 वर्ष।

9- राजकुमार पुत्र काली चरण, निवासी ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 32 वर्ष।

10- जतिन पुत्र जीतपाल, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली, उम्र 21 वर्ष।

11- पंकज नेगी पुत्र पूरण नेगी, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग, उम्र 31 वर्ष।

12- संतोष कुमार पुत्र नरेश प्रसाद, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार, उम्र 38 वर्ष।

13- वीरेंद्र सिंह पुत्र मुरली सिंह, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली, उम्र 58 वर्ष।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *