BREAKING CG NEWS

CG NEWS: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी! नायब तहसीलदार ने बीच सड़क आतिशबाजी कर मनाया जन्मदिन

Share this

CG NEWS: Ignoring the High Court’s order! Naib Tehsildar celebrates birthday by setting off fireworks in the middle of the road

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अभनपुर के नायब तहसीलदार विपिन पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बीच सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन और आतिशबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।  दरअसल, वायरल वीडियो में नायब तहसीलदार विपिन पटेल बीच सड़क पर गाड़ी रोककर जन्मदिन का केक काटते और सलमान खान के फिल्म के गाने ‘ओ ओ जाने जाना’ पर रील बनाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई।

यातायात नियमों के पालन को लेकर उठे सवाल

वीडियो सामने आने के बाद सड़क पर जन्मदिन मनाने और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बता दें कि सड़क पर जन्मदिन मनाने जैसे मामलों को लेकर हाईकोर्ट पहले ही सख्त निर्देश दे चुका है।

फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान या कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो को लेकर संबंधित अधिकारी या प्रशासन की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है और मामले में कोई जांच या कार्रवाई की जाती है या नहीं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *