BREAKING CG NEWS

SPORTS NEWS: हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला! तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा

Share this

SPORTS NEWS: Harmanpreet Kaur’s big decision! Resigned from captaincy of all three formats

नई दिल्ली। हाल ही में अपनी कप्तानी में भारत को एशियन गेम्स-2026 में गोल्ड मेडल दिलाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा फैसला किया है। उन्होंने मंगलवार को तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है।

आसान नहीं था फैसला

हरमनप्रीत ने कहा है कि उनके लिए यह फैसला आसान नहीं था। उन्होंने लिखा, “आज, मैं तीनों फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी से इस्तीफा देती हूं। यह आसान फैसला नहीं रहा है। इसमें वो सारी यादें, पल, भावनाएं और बलिदान हैं जो जीवन भर मेरे साथ रहेंगे।”

CG ONLINE SATTA: क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टे का खेल! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा

उन्होंने लिखा, “मेरे पास जो था वो मैंने इस टीम और भारतीय महिला क्रिकेट को दिया है- मेरा खून, मेरा पसीना, मेरा समय, कई बार, मेरे खेल का हिस्सा और मेरी जिंदगी का लक्ष्य। कई ऐसे पल आए जब मैंने अपनी निजी उपलब्धियों, निजी ग्रोथ, जो मैं अपने लिए चाहती थी उसे अलग रखा क्योंकि मेरा मानना था कि टीम पहले आती है।”

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *