BREAKING CG NEWS

Animal Smuggling Case: पशु तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब! 2 पिकअप से 12 मवेशी बरामद

Share this

Animal Smuggling Case: Big game of animal smuggling exposed! 12 cattle recovered from 2 pickups

Animal Smuggling Case:  धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पशु तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां दो पिकअप वाहनों से 12 मवेशी बरामद किए गए हैं। वहीं आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

यह पूरा मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि डाभा दोनर मार्ग पर मवेशियों से भरी एक पिकअप वाहन पलटी हुई मिली और कुछ ही दूरी पर एक और पिकअप खड़ी हुई मिली, जिसमें भी मवेशी ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मगरलोड थाना पुलिस को दी।

CG NEWS: मवेशी से टकराई पायलटिंग गाड़ी, बाल-बाल बचे प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज

पिकअप से 12 मवेशी जब्त

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने लाई। जांच के दौरान दोनों पिकअप वाहनों से 12 मवेशी जीवित पाए गए, जबकि एक मवेशी मृत अवस्था में मिला।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *