BREAKING CG NEWS

इंडो- नेपाल ओपन इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप में संत ज्ञानेश्वर स्‍कूल को आठ मेडल

Share this

रायपुर। दुर्ग जिले के महिला महाविद्यालय सेक्टर-9 भिलाई नगर में आयोजित इंडो- नेपाल ओपन इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप 2026 में महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अलग- अलग कैटेगिरी में आठ पदक अपने नाम कर लिए। शाला के बच्चों ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों और नेपाल, श्रीलंका और भुटान के 1100 खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबलों में एक गोल्ड, एक सिल्वर और छह ब्रांज मेडल पर कब्जा किया। महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले के साथ कार्यकारिणी और स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन सहित स्‍टाफ ने विजयी छात्रों को शुभकामनाएं दी।

स्कूल के उप प्राचार्य राहुल वोडितेलवार ने बताया कि फेनिक्स शितो-रियू कराटे डू एसोसिएशन कांचीपुरम तमिलनाडु से एफिलेटेड संस्था एलि‍ट मार्शल आर्ट्स अकादमी द्वारा इस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था, जो दो से चार अक्टूबर तक भिलाई में संपन्न हुआ। स्पर्धा में संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के योगेश कुमार यादव, रौनक वर्मा, वेदांत साहू, खुशी सहारे, मुस्कान यादव, इशिका रैवार और निधि साहू ने भाग लिया था।

वोडि‍तेलवार के अनुसार योगेश साहू ने जूनियर कैटेगिरी में एक गोल्ड और एक ब्रांड मेडल जीता। वहीं ईशिका रैवार ने एक ब्रांज, कैडेट्स ग्रुप में वेदांत साहू ने दो ब्रांज और खुशी सहारे ने एक ब्रांज अपने नाम किया। इसके साथ रौनक वर्मा ने सब जूनियर कैटेगिरी में एक सिल्वर और एक ब्रांज पर कब्जा किया। वहीं संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में बच्चों को ट्रेनिंग देने वाले एमबी कराते स्पोर्ट्स अकादमी को चैपिंयन ट्राफी से नवाजा गया। जिसे अकादमी के संचालक मनीष बाघ ने प्राप्त किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *