BREAKING CG NEWS

TRANSFER BREAKING: बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 23 IAS अफसरों की बदली जिम्मेदारी

Share this

TRANSFER BREAKING: Major administrative reshuffle; responsibilities of 23 IAS officers changed.

TRANSFER BREAKING: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के 23 आइएएस अफसरों के प्रभार में फेरबदल किया है। जारी आदेश के मुताबिक,

1. सोनमणि बोरा, भा.प्र.से. (1999), प्रमुख सचिव, आदिम जाति विकास विभाग, अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग तथा अति. प्रभार प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

2. आर. शंगीता, भा.प्र.से. (2005), सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, मंत्रालय पदस्थ करता है।

3. भुवनेश यादव, भा.प्र.से. (2006), सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा अति. प्रभार सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, आदिम जाति विकास विभाग, अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

4. नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, भा.प्र.से. (2011), कलेक्टर, जिला-कांकेर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास के पद पर पदस्थ करता है।

5. भोसकर विलास संदिपान, भा.प्र.से. (2011), अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के पत्र क्र. 154/CGH/2026-P.Admn, दिनांक 11.08.2026 द्वारा श्री संदिपान को प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने के संबंध में सहमति प्रदान की गई है।

भोसकर विलास संदिपान, भा.प्र.से. द्वारा प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम का कार्यभार ग्रहण करने पर सुश्री इफ्फत आरा, भा.प्र.से. (2012), विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा अति. प्रभार प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम केवल प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।

6. रिमिजियुस एक्का, भा.प्र.से. (2011), संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए मिशन संचालक, जल-जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

रिमिजियुस एक्का, भा.प्र.से. द्वारा मिशन संचालक, जल जीवन मिशन का कार्यभार ग्रहण करने पर मो० कैसर अब्दुलहक, भा.प्र.से. (2007), सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा अति. प्रभार मिशन संचालक, जल जीवन मिशन केवल मिशन संचालक, जल जीवन मिशन के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

7. रणबीर शर्मा, भा.प्र.से. (2012), संचालक, समाज कल्याण को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-गरियाबंद के पद पर पदस्थ करता है।

8. जगदीश सोनकर, भा.प्र.से. (2013), प्रबंध संचालक, अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त विशेष सचिव, खाद्य नागरिक आपूति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के पद पर पदस्थ करता है।

9. कुंदन कुमार, भा.प्र.से. (2014), कलेक्टर, जिला-मुंगेली को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-कांकेर के पद पर पदस्थ करता है।

10. अमृत विकास तोपनो, भा.प्र.से. (2014), कलेक्टर, जिला-सक्ती को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-मुंगेली के पद पर पदस्थ करता है।

11. जयश्री जैन, भा.प्र.से. (2016), संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-सक्ती के पद पर पदस्थ करता है।

12. तुलिका प्रजापति, भा.प्र.से. (2016), कलेक्टर, जिला-मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-कबीरधाम के पद पर पदस्थ करता है।

13. भगवान सिंह उइके, भा.प्र.से. (2016), कलेक्टर, जिला-गरियाबंद को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर पदस्थ करता है।

14. हिना अनिमेष नेताम, भा.प्र.से. (2016), संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रबंध संचालक, अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

15. गोपाल वर्मा, भा.प्र.से. (2016), कलेक्टर, जिला-कबीरधाम को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर पदस्थ करता है।

Read more:- POLICE TRANSFER NEWS: पुलिस विभाग में बड़ा उलटफेर, 3 SI समेत 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

16. गजेन्द्र सिंह ठाकुर, भा.प्र.से. (2019), उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, समाज कल्याण का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

17. तनुजा सलाम, भा.प्र.से. (2019), संचालक, खेल एवं युवा कल्याण को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-मोहला- मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के पद पर पदस्थ करता है।

18. रोमा श्रीवास्तव, भा.प्र.से. (2020), उप सचिव, मंत्रालय को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सरगुजा के पद पर पदस्थ करता है।

19. आकांक्षा शिक्षा खलखो, भा.प्र.से. (2020), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, नारायणपुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक, खेल एवं युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

20. लीना कोसम, भा.प्र.से. (2020), परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग के पद पर पदस्थ करता है।

21. सौमिल रंजन चौबे, भा.प्र.से. (2021) उप सचिव, कृषि विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त प्रबंध संचालक, पर्यटन मण्डल के पद पर पदस्थ करता है।

सौमिल रंजन चौबे, भा.प्र.से. द्वारा प्रबंध संचालक, पर्यटन मण्डल का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम-12 के तहत् प्रबंध संचालक, पर्यटन मण्डल के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है।

22. बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, भा.प्र.से. (2021), अपर कलेक्टर, नारायणपुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अपर कलेक्टर, बिलासपुर के पद पर पदस्थ करता है।

23. विवेक आचार्य, भा.व.से. (2006), प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल की सेवायें उनके पैतृक विभाग (वन विभाग) को तत्काल प्रभाव से वापस लौटाई जाती है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *