POLICE TRANSFER NEWS: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। विभिन्न विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों के बीच अब धमतरी पुलिस विभाग में भी बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भावना पांडे ने 46 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है।
जारी की गई तबादला सूची में अलग-अलग पदों पर तैनात पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस सूची में 3 उप निरीक्षक (SI), 10 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 21 प्रधान आरक्षक और 12 आरक्षक शामिल हैं। आदेश के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालना होगा।


