CONGRESS MEETING: रायपुर 8 अगस्त 26 शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस भवन, गांधी मैदान में आयोजित की गई। बैठक में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं रायपुर शहर के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता, बूथ कमेटियों को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को लगातार जनता के बीच सक्रिय रखने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आगामी समय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर तक पहुंचकर आम जनता से संवाद करने और उनकी समस्याओं को समझकर उन्हें संगठन के माध्यम से उठाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
बैठक में रायपुर शहर की वर्तमान परिस्थितियों और आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया। शहर में लगातार बढ़ रहे बिजली बिल एवं बिजली की बढ़ती दरों को लेकर जनता में व्याप्त नाराजगी पर चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिजली आम आदमी की मूलभूत आवश्यकता है और लगातार बढ़ते बिजली बिल का सीधा असर मध्यम वर्ग, गरीब एवं आम उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर पड़ रहा है।
इसके साथ ही रायपुर शहर में साफ सफाई की व्यवस्था, सड़कों एवं नालियों की स्थिति, मूलभूत नागरिक सुविधाओं तथा अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर भी पदाधिकारियों से जानकारी ली गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर की जनसमस्याओं को केवल ज्ञापन तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर इन मुद्दों को लेकर आंदोलन करेगी।
बैठक के दौरान रायपुर शहर के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से अलग अलग चर्चा की गई। प्रत्येक ब्लॉक में संगठन की स्थिति, बूथ कमेटियों की सक्रियता, कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा स्थानीय स्तर पर जनता से जुड़े प्रमुख मुद्दों की जानकारी ली गई।
ब्लॉक अध्यक्षों से उनके क्षेत्र की समस्याओं और संगठन को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की गई। शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी दिनों में प्रत्येक ब्लॉक में संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज करने तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की योजना तैयार की गई।
बैठक में यह भी तय किया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहेंगे और आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएंगे। संगठनात्मक मजबूती के साथ साथ जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि कांग्रेस संगठन की सबसे बड़ी ताकत हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। हमारा लक्ष्य है कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय किया जाए। प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुने और उन समस्याओं को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाए। केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि हर समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच उपस्थित रहना होगा।
उन्होंने कहा कि रायपुर शहर की जनता आज कई मूलभूत समस्याओं से परेशान है। बढ़ते बिजली बिल और बिजली की बढ़ती दरों ने आम परिवारों के घरेलू बजट को प्रभावित किया है। वहीं शहर में साफ सफाई सहित कई नागरिक सुविधाओं को लेकर भी जनता परेशान है। कांग्रेस पार्टी इन सभी जनसमस्याओं को गंभीरता से ले रही है। आने वाले दिनों में इन मुद्दों को लेकर चरणबद्ध तरीके से जनआंदोलन और विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।
इस बैठक मे श्रीकुमार शंकर मेनन,विजय टंडन, हिरेंद्र देवांगन, विनोद सिंह ठाकुर, ओम श्रीवास, अंजुमन ढेबर, देव लाल साहू, सुयश शर्मा, कमल धतलहरे, सुजीत सिंह सचिन अग्रवाल, सुशांत डे, दिनेश ठाकुर, डॉ अनु राम साहू, प्रशांत ठेगठी, चंपालाल देवांगन, अविनय दुबे,, प्रवीण चंद्राकर, दीपक चौबे, सुरेश जैन, सुरेश धीवर, राज देवांगन, अनिल रायचूरा, संदीप शर्मा, जावेद नकवी, जीतू भारती, नंदू सिंन्हा, सत्तू सिंह, मनीष शर्मा, सतीश विक्की साहू, मुन्ना मिश्रा, प्रदीप देवांगन, प्रीति सोनी, ईश्वर चक्रधारी, महेंद्र सेन, संजय सोनी, रोहित साहू, मोहसिन खान, राजू दुबे, श्रीनाथ भोगल, प्रवेश लखवानी, अनिल रूपचंदानी, राजू नायक, सुरेश बुधवानी, नागेंद्र बोरा, नवीन लाजरस, सागर टांडी, मकरंद दांडी, हेमू डेकाते उपस्थित थे।

