BREAKING CG NEWS

विष्वभारती ऑटोमोबाइल में भव्य समारोह के साथ लॉन्च हुई ऑल न्यू मारुति सुजुकी ब्रेज़ा

Share this

रायपुर। विष्वभारती ऑटोमोबाइल, मारुति सुजुकी ARENA में आज ऑल न्यू मारुति सुजुकी ब्रेज़ा का भव्य शुभारंभ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, रायपुर (Regional Transport Officer) श्री आशीष देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके करकमलों द्वारा वाहन का अनावरण एवं शुभारंभ किया गया।

 

इस गरिमामय अवसर पर विष्वभारती ऑटोमोबाइल के प्रबंध निदेशक (Managing Director) श्री यशवंत अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मुख्य अतिथि का आत्मीय स्वागत करते हुए ग्राहकों एवं उपस्थित अतिथियों का अभिनंदन किया तथा नई ब्रेज़ा के लॉन्च को विष्वभारती ऑटोमोबाइल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

 

लॉन्च समारोह में उपस्थित अतिथियों, ग्राहकों एवं गणमान्य नागरिकों ने ऑल न्यू ब्रेज़ा के आकर्षक डिज़ाइन, आधुनिक तकनीक, उन्नत सुरक्षा सुविधाओं एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहकों एवं शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

 

इस अवसर पर विष्वभारती ऑटोमोबाइल परिवार द्वारा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, रायपुर श्री आशीष देवांगन का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि मारुति सुजुकी की ऑल न्यू ब्रेज़ा आधुनिक ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित की गई है, जिसमें आकर्षक डिज़ाइन, अत्याधुनिक फीचर्स, उच्च स्तरीय सुरक्षा और बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव का समावेश है।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने नई ब्रेज़ा का अवलोकन किया तथा इसके नवीन फीचर्स की जानकारी प्राप्त की। समारोह का समापन सभी अतिथियों एवं ग्राहकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। विष्वभारती ऑटोमोबाइल ने विश्वास व्यक्त किया कि ऑल न्यू मारुति सुजुकी ब्रेज़ा अपने शानदार प्रदर्शन, आधुनिक तकनीक एवं विश्वसनीयता के कारण ग्राहकों की पहली पसंद बनेगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *