BREAKING CG NEWS

कल होगा हाईटेक आंगनबाड़ी और प्ले स्कूल का उद्घाटन

Share this

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा वार्ड क्रमांक 21 शहीद भगत सिंह वार्ड टाटीबंध में निर्मित आधुनिक आंगनबाड़ी- प्ले स्कूल का विधिवत उद्घाटन शनिवार, 20 जून को सुबह 10 बजे किया जाएगा। 91 वर्षीय सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक संस्था महाराष्ट्र मंडल इसका संचालन करेगा। उद्घाटन समारोह भी मंडल की ओर से आयोजित किया जा रहा है।

आधुनिक आंगनबाड़ी प्रभारी डॉ. शुचिता देशमुख ने बताया कि शनिवार को उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश मूणत होंगे। वहीं महापौर मीनल चौबे और शहीद भगत सिंह वार्ड की पार्षद गायत्री सुनील चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। उद्घाटन समारोह की तैयारियां जारी हैं। 20 जून से मोहल्ले के बच्चों को वहां पढ़ना, खेलना, लघु व्‍यायाम, खाना आदि कार्य के साथ बच्चों में संस्कार रोपित करने की दिशा में भी कार्य किए जाएंगे। इसके लिए शासन के नियमानुसार रूपरेखा तैयार की जा रही है।

बताते चलें कि तीन से छह साल के बच्‍चों के अभिभावक आवश्यक कागजात जमा करवा कर अपने बच्‍चों को टाटीबंध में आधुनिक आंगनबाड़ी में प्रवेश करवा रहे हैं। आंगनबाडी में बच्‍चों की गतिविधियां सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएंगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *