रायपुर । राज्यपाल रमन डेकाब से बोरियाखुर्द, गजराज बाँध संरक्षण समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी गण सौजन्य भेट की । मुलाकात के दौरान गजराज बांध के गहरीकरण एवं चौड़ीकरण के संबंध में चर्चा कर विस्तृत जानकारी प्रदान किए।
महामहिम ने समिति के द्वारा किए जा रहे प्रयासों का सराहना करते हुए रायपुर शहर के बहुमूल्य धरोहर गजराज बांध को संरक्षित कराने तथा पर्यावरण एवं जल संरक्षण हेतू आवश्यक कदम उठाने राज्य के मुख्यमंत्री को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित करने तथा योजना को सफल बनाने हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिए।

