ED RAID: कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनावों के बाद से ही बंगाल में राजनीति गरमाई हुई है।इस बीच अब ED ने बड़ी कार्रवाई की है। आज यानि शनिवार सुबह तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता और कमारहाटी के विधायक मदन मित्रा के ठिकानों पर तबाड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी।
नगर पालिका (म्यूनिसिपैलिटी) भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में ईडी की टीमों ने कोलकाता और उसके आसपास के लगभग सात ठिकानों पर एक साथ दस्तक दी है। केंद्रीय सुरक्षा बलों की भारी तैनाती के बीच जांच एजेंसी मित्रा के भवानीपुर और कालीघाट स्थित दोनों आवासों पर दस्तावेजों को खंगाल रही है। इसके अलावा ईडी की एक टीम बेहाला इलाके में भी छापेमारी कर रही है।
Read more:- ED RAID: 100 करोड़ का GST घोटाला, मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED का शिकंजा
इस्तीफे के आह्वान के तुरंत बाद एक्शन
यह छापेमारी ऐसे समय में हुई है जब ठीक एक दिन पहले शुक्रवार रात को मदन मित्रा ने कमारहाटी नगर पालिका के चेयरमैन गोपाल साहा के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में अपने सभी पार्षदों को सामूहिक इस्तीफे का फरमान सुनाया था।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए इसे ‘अपमान’ का करारा जवाब बताया था। लेकिन इस सियासी दांव के कुछ ही घंटों बाद शनिवार सुबह आठ बजे से पहले ही ईडी की गाड़ियों ने उनके दरवाजे पर दस्तक दे दी।

