Khan Sir Surrender : पटना। खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर फैजल खान उर्फ खान सर ने शनिवार को पटना सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण करने पहुंचे। एफआईआर में नाम जोड़े जाने के बाद से उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वे कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे। करीब 12 बजे वे अपने वकीलों के साथ कोर्ट पहुंचे।
Read more:- Khan Sir Firing Case: पटना कोचिंग फायरिंग मामले में FIR में जुड़ा खान सर का नाम
2 जून की रात हुआ था बवाल
2 जून की रात कदमकुआं थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर हाट स्थित कोचिंग सेंटर पर विवाद के बाद फायरिंग मामले में पुलिस ने उन्हें आरोपित किया है। इसके बाद शुक्रवार को रात में पुलिस टीम कई बार उनके कोचिंग पहुंची। इस दौरान वहां काफी संख्या में छात्र भी जमा थे। पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी। इस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर पर एफआईआर की गई थी। इसके बाद संचालक रौशन आनंद समेत उनके दो सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

