BREAKING CG NEWS

PM SVANidhi Yojana: माना कैंप में स्ट्रीट वेंडरों को किया गया जागरूक, 50 हजार तक ऋण का मिलेगा लाभ

Share this

रायपुर। नगर पंचायत माना कैंप द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि (PM SVANidhi) योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरों और सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ बाजपेयी के निर्देशन में अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न बाजार क्षेत्रों का भ्रमण कर हितग्राहियों को योजना की विस्तृत जानकारी दी।

अभियान के दौरान दुकानदारों को बताया गया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से वे अपने व्यवसाय के विस्तार और आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए आसान शर्तों पर ऋण प्राप्त कर सकते हैं। योजना के तहत प्रथम चरण में 15 हजार रुपये, द्वितीय चरण में 25 हजार रुपये तथा तृतीय चरण में 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ बाजपेयी ने बताया कि यह केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य स्ट्रीट वेंडरों और छोटे कारोबारियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। समय पर ऋण चुकाने वाले हितग्राहियों को आगे अधिक ऋण प्राप्त करने की पात्रता भी मिलती है।

नगर पंचायत माना कैंप ने सभी पात्र स्ट्रीट वेंडरों और सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले दुकानदारों से अपील की है कि वे नगर पंचायत कार्यालय में संपर्क कर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ उठाएं और अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *