BREAKING CG NEWS

कोयले के काले खेल का भंडाफोड़! फर्जी GST बिल के सहारे चल रहा था लाखों का कारोबार

Share this

दुर्ग। अवैध कारोबार के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल, पुलिस ने  खुर्सीपार थाना क्षेत्र में चोरी का कोयला स्टोर कर खरीदी-बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार  खुर्सीपार गेट के पास विजय केसरवानी द्वारा अवैध कोयला भंडारण की सूचना पर गोदाम में दबिश दी, जहां 3 लाख रुपए कीमत का 15.530 टन कोयला बरामद किया गया। पूछताछ में पता चला कि विजय केसरवानी रेलवे और बीएसपी से कोयला चोरी कर बेचने का काम करता है। पुलिस की टीम ने केसरवानी से जब कोयले की जानकारी मांगी तब उसने खरीदी-बिक्री का बाकायदा जीएसटी बिल पेश किया। जीएसटी बिल की जब छानबीन की गई तो पता चला कि जीएसटी बिल फर्जी है।

इसके बाद पुलिस ने फौरन विजय केशरवानी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह स्वीकार करते हुए बताया कि वह चोरी का कोयला खरीदता है। उसने बताया कि की फर्जी जीएसटी के दस्तावेज राजकुमार मिश्रा और सुनील शर्मा के जरिए बनाया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी विजय केशरवानी, राजकुमार मिश्रा और सुनील शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *