CG NEWS: जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर केंद्रीय जेल में बीते पांच दिनों के भीतर जेल में दूसरी मौत का मामला सामने आया है। रविवार तड़के एक महिला बंदी ने अपनी चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, वहीं अब नक्सल मामले में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने जेल प्रशासन की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रमेश कुंजम के रूप में हुई है, जो बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के लिंगापुर का रहने वाला था। रमेश कुंजम नक्सल मामलों में जेल में बंद था और नवंबर 2025 में उसे दंतेवाड़ा जेल से जगदलपुर केंद्रीय जेल स्थानांतरित किया गया था।
Read more: – जेल में महिला बंदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बताया जा रहा है कि 4 तारीख को जेल परिसर के बाथरूम में गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई। इससे पहले रविवार तड़के केंद्रीय जेल में एक महिला बंदी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था।

