BREAKING CG NEWS

जेल में महिला बंदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Share this

CG News: जगदलपुर। जगदलपुर स्थित केंद्रीय जेल में एक महिला बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने जेल प्रशासन की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, दरभा क्षेत्र के चितापुर गांव की रहने वाली जयमती बघेल ने रविवार तड़के कथित तौर पर अपनी चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक जयमती बघेल करीब दो महीने पहले अपने ही चाचा की हत्या के आरोप में न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल भेजी गई थी। बताया जा रहा है कि मृतका का चाचा लंबे समय से उसके साथ छेड़छाड़ करता था। लगातार प्रताड़ना और मानसिक तनाव से परेशान होकर उसने आवेश में आकर अपने चाचा की हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *