West Bengal Cabinet Expansion: कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली राज्य की पहली भाजपा सरकार का बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार सोमवार को राजभवन (लोकभवन) में बेहद भव्य और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। वंदे मातरम और राष्ट्रगान की गूंज के बीच, राज्यपाल आरएन रवि ने कुल 35 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस मेगा विस्तार के साथ ही सुवेंदु कैबिनेट के सदस्यों की कुल संख्या अब 41 हो गई है। इस मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय संतुलन और सामाजिक समीकरणों को बेहद बारीकी से साधा गया है, जो बंगाल में भाजपा की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है।
कैबिनेट मंत्री:
1. दीपक बर्मन
2. तापस राय
3. डा. शंकर घोष
4. मनोज कुमार उरांव
5. अर्जुन सिंह
6. गौरी शंकर घोष
7. स्वपन दासगुप्ता
8. जगन्नाथ चट्टोपाध्याय
9. कल्याण चक्रवर्ती
10. अजय पोद्दार
11. शारद्वत मुखर्जी
12. दूध कुमार मंडल
13. अनूप कुमार दास
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार):
14. डा. इंद्रनील खां
15. मालती राभा राय
16. राजेश महतो
राज्य मंत्री:
17. जुएल मुर्मू
18. हरे कृष्ण बेरा
19. आनंदमय बर्मन
20. अशोक डिंडा
21. नादिया चंद बाउड़ी
22. विशाल लामा
23. शांतनु प्रमाणिक
24. मौमिता विश्वास मिश्रा
25. उमेश राय
26. पूर्णिमा चक्रवर्ती
27. कौशिक चौधरी
28. भास्कर भट्टाचार्य
29. दिवाकर घरामी
30. अमिय किस्कू
31. कलिता माजी
32. गार्गी दास घोष
33. बिराज विश्वास
34. दीपांकर जाना
35. सुमना सरकार
बंगाली संस्कृति का रंग
शपथ ग्रहण समारोह में अधिकांश मंत्री पारंपरिक बंगाली परिधान ‘धोती-पंजाबी’ (कुर्ता) में नजर आए, जो यह संदेश देने की कोशिश है कि भाजपा बंगाल की संस्कृति और अस्मिता के साथ गहराई से जुड़ी हुई है।
नवान्न में विभागों का बंटवारा और पहली कैबिनेट बैठक
गत नौ मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जिसके साथ अग्निमित्रा पाल, दिलीप घोष, निशिथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडु ने मंत्री पद संभाला था। आज हुए इस बड़े विस्तार के बाद सभी मंत्री सीधे राज्य सचिवालय ‘नवान्न’ के लिए रवाना हो जाएंगे।
नवान्न से आ रही खबरों के मुताबिक, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आज ही मंत्रियों की पहली बैठक की अध्यक्षता करेंगे और विभागों का आधिकारिक बंटवारा कर देंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि उत्तर बंगाल, जंगलमहल और दक्षिण बंगाल के समीकरणों को देखते हुए विभागों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस ऐतिहासिक मौके पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार, शांतनु ठाकुर, राज्य भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य और कैबिनेट मंत्री अग्निमित्रा पाल समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

