एमसीबी। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। प्रवेश प्रक्रिया एवं आबंटित संस्थाओं के इम्पैनलमेंट कार्य में विलंब होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 26 जुलाई 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा अब निर्धारित तिथि पर आयोजित नहीं होगी।

