Important Initiatives towards the Formation of Chhattisgarh Third Alliance
रायपुर, 25 अक्टूबर 2026।छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय हितों, जनाधिकारों और वैकल्पिक राजनीतिक मंच की संभावनाओं को लेकर 25 अक्टूबर को रायपुर स्थित होटल बेबीलॉन कैपिटल हॉल में छत्तीसगढ़ थर्ड एलायंस की महत्वपूर्ण बैठक एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई। बैठक में कांग्रेस और भाजपा से अलग विभिन्न राजनीतिक दलों, क्षेत्रीय संगठनों एवं जनआंदोलनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में श्री मनोज बंजारे को सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ थर्ड एलायंस का कार्यकारी संयोजक नियुक्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही एलायंस की संपूर्ण कमेटी के गठन, आगामी बैठक के आयोजन तथा साझा राजनीतिक कार्ययोजना को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।
बैठक के प्रमुख मुद्दे
बैठक में निम्नलिखित जनसरोकारों को प्राथमिकता देने पर विचार-विमर्श हुआ—
– छत्तीसगढ़िया प्रथम: प्रदेश की अस्मिता, भाषा, संस्कृति और स्थानीय हितों की प्राथमिकता।
– 26 वर्षों के शासन की समीक्षा: कांग्रेस एवं भाजपा के शासनकाल में किए गए वादों, नीतियों और विकास के परिणामों का तथ्यात्मक मूल्यांकन।
– स्थानीय रोजगार: उद्योगों, खनन, परिवहन और अन्य क्षेत्रों में स्थानीय युवाओं की भागीदारी।
– जल-जंगल-जमीन: आदिवासी अधिकार, ग्रामसभा की भूमिका और ग्रामीणों की जमीन एवं आजीविका की सुरक्षा।
– शिक्षा एवं स्वास्थ्य: आम जनता के लिए सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बुनियादी सुविधाएँ।
– भ्रष्टाचार एवं निजीकरण: पारदर्शिता, जवाबदेही और सरकारी संस्थानों के भविष्य पर चर्चा।
– किसान-मजदूर एवं आर्थिक सशक्तीकरण: प्रदेश के परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उपाय।
– क्षेत्रीय विकास: बस्तर से सरगुजा तक संभागीय समस्याओं और आवश्यकताओं को राजनीतिक कार्ययोजना में स्थान।
थर्ड एलायंस की आगामी कार्ययोजना
बैठक में साझा न्यूनतम कार्यक्रम तैयार करने, सभी सहभागी दलों एवं संगठनों को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व देने तथा पारदर्शी निर्णय प्रक्रिया विकसित करने पर जोर दिया गया। एलायंस की संपूर्ण कमेटी के गठन और आगामी बैठक की तैयारी की जिम्मेदारी कार्यकारी संयोजक श्री मनोज बंजारे को सौंपी गई, ताकि आगे की संगठनात्मक प्रक्रिया और साझा राजनीतिक संवाद को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया जा सके। आगामी बैठक दुर्ग संभाग में आयोजित होगी।
बैठक में उपस्थित प्रमुख प्रतिनिधि
– मनोज बंजारे — कार्यकारी संयोजक, छत्तीसगढ़ थर्ड एलायंस
– नवनीत चाँद — प्रदेश उपाध्यक्ष, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)
– जितेंद्र बंजारे — रायपुर संभाग अध्यक्ष, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)
– पुरन लाल साहू — केंद्रीय अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच
– सूरज उपाध्याय — महासचिव, आम आदमी पार्टी
– बलदेव मांडवी — संयोजक, भारत मुक्ति मोर्चा
– विनोद नागवंशी — महासचिव, हमर राज पार्टी
– विवेक पटेल — छत्तीसगढ़ महतारी पार्टी
– माधुरी यदु — गोंडवाना गणतंत्र पार्टी
– दिलीप मिरी — संयोजक, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना
– धीरेंद्र साहू — प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना
– मोनी कठौत्रे — छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना
– रूपेंद्र देवांगन — प्रदेश महामंत्री, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना
– गजेंद्र रथ वर्मा — प्रदेश प्रवक्ता एवं सलाहकार, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना
– ओम मरकाम — जगदलपुर विधानसभा अध्यक्ष, बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा
– रेमन मरकाम — दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष, बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा
– उदय भंडारी — कोंडागांव जिला अध्यक्ष, बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा
– रामनाथ नेगी — संभागीय महासचिव, बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा
– शिव साहू — प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़िया पार्टी
– सरजू प्रजापति — संगठन महामंत्री छत्तीसगढ़िया पार्टी
– समसुल आलम — कार्यकारी अध्यक्ष, यूथ विंग, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)
– नवीन अग्रवाल — प्रदेश प्रभारी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)
बैठक में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
साझा संकल्प
छत्तीसगढ़ थर्ड एलायंस की इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के जनहित, क्षेत्रीय अधिकारों, स्थानीय रोजगार, प्राकृतिक संसाधनों में न्यायसंगत भागीदारी और लोकतांत्रिक जवाबदेही से जुड़े मुद्दों पर साझा राजनीतिक मंच विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ना है।
“छत्तीसगढ़िया प्रथम, जनहित सर्वोपरि और छत्तीसगढ़ के फैसलों में छत्तीसगढ़ की जनता की प्रभावी भागीदारी”—इसी विचार के साथ एलायंस की आगामी संगठनात्मक एवं राजनीतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

