BREAKING देश दुनिया वॉच

BREAKING NEWS: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने किया इस्तीफे का एलान

Share this

BREAKING NEWS: नई दिल्ली। गुरुवार सुबह बेंगलुरु में सीएम आवास पर हुई ब्रेकफास्ट मीटिंग के बद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के इस्तीफे देने का फैसला ले लिया है। एक समाचार एजेंसी के अनुसार कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने अपने आवास पर आयोजित नाश्ते के दौरान अपने कैबिनेट सहयोगियों को अपने इस्तीफे के फैसले की जानकारी दी। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया दोपहर 3 बजे लोकभवन जाएंगे। सीएम आवास पर हुई ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया कहा कि वह 3 बजे इस्तीफा देंगे और डीके शिवकुमार को नया मुख्यमंत्री बनाएंगे।

CMO सूत्रों के अनुसार, पार्टी आलाकमान ने कथित तौर पर उनसे राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के लिए रास्ता बनाने को कहा था। जिसके बाद मुख्यमंत्री सिद्दरमैया राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। हालांकि, लोक भवन सूत्रों ने बताया कि सिद्दरमैया ने अभी तक राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलने का समय नहीं मांगा है, जो निजी कारणों से अपने गृह नगर इंदौर चले गए हैं।

सिद्दरमैया ने क्यों लिया इस्तीफा देने का फैसला

कुछ सूत्रों का संकेत है कि सिद्दरमैया ने इस्तीफा देने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि हो सकता है क्योंकि यह संदेश सीधे पार्टी के शीर्ष नेता, राहुल गांधी की ओर से आया था। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने बार-बार कहा है कि यदि लोकसभा में विपक्ष के नेता उनसे ऐसा करने को कहेंगे, तो वह इस्तीफा दे देंगे। पार्टी ने मंगलवार को सिद्दरमैया और शिवकुमार को दिल्ली बुलाया, जहां कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी, AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, और पार्टी के महासचिवों के.सी. वेणुगोपाल और सुरजेवाला के साथ लगातार बैठकें हुईं।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *