BREAKING CG NEWS

“तुम होती कौन हो?”… MLA की बहन से कथित बदसलूकी के बाद तहसीलदार की सड़क पर पिटाई

Share this

 

 

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है । जहां सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की चचेरी बहन से बद्तमीजी के आरोप पर विधायक के समर्थकों ने नायब तहसीलदार की बेदम पिटाई कर दी साथ ही उनके कपड़े भी फाड़ दिए। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने नायब तहसीलदार सीतापुर थाने पहुंचे हैं।

बताया जा रहा है कि विधायक की बहन राजापुर उपतहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार से एक फाइल पर हस्ताक्षर कराने गई थी। इस पर तहसीलदार ने कहा कि तुम होती कौन हो? हस्ताक्षर करने के लिए कहने वाली। इसके बाद उसे तहसील से बाहर करने के लिए भी कहा गया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

पूरा मामला

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की चचेरी बहन सीमा धनकी का आरोप है कि उन्होंने 14 मई को तहसील में एक फाइल जमा किया था। फाइल पूरी कंपलीट थी, लेकिन हस्ताक्षर करने के लिए कहने पर नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी द्वारा कहा गया कि कल हो जाएगा। टालमटोल करते-करते इतने दिन बीत गए थे।

बुधवार को जब राजापुर उपतहसील में पहुंची और नायब तहसीलदारसे फाइल पर हस्ताक्षर करने की बात पूछी। इस पर उन्होंने कहा कि तुम हस्ताक्षर करने के लिए कहने वाली होती कौन हो? जाकर मैनपाट से करा लो। इसके बाद उन्होंने अपने कर्मचारियों को मुझे तहसील से बाहर निकालने के लिए कहा।

बताया जा रहा है कि यह बात जब विधायक के समर्थकों को पता चली तो उन्होंने नायब तहसीलदार की राजापुर उप तहसील के पास कार्यालय से बाहर सडक़ पर निकालकर पिटाई की गई । मारपीट की घटना के बाद नायब तहसीलदार सीतापुर थाने पहुंच गए हैं। वहीं मामले की सूचना पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो भी थाने पहुंचे।

सीतापुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह का कहना है कि नायब तहसीलदार ने मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं विधायक की चचेरी बहन ने भी कहा है कि उनके साथ उप तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार द्वारा बद्तमीजी की गई है। दोनों ही पक्षों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *