BREAKING CG NEWS

MLA पुरंदर मिश्रा को ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार…

Share this

रायपुर। भाजपा उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा को ठगने वाला ठग गिरफ्तार हो गया है, ठग सहदेव मालिक को रायपुर लेकर पुलिस टीम पहुंच गई है, उड़ीसा के पूरी स्थित अस्तरंग थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया है, पुलिस आज पूरे मामले का खुलासा कर सकती है, खम्हारडीह पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोपी ने संबलपुर के जंगल में फंसे होने का नाटक करके डीजल और गाड़ी की समस्या के नाम पर ₹10,000 ठगे थे।

आरोपी ने सोशल मीडिया और ट्रूकॉलर पर बड़े नेताओं की तस्वीरें लगा रखी थीं। उसने विधायक से उड़िया भाषा में बात करके उनका भरोसा जीता। ठगी का अहसास होते ही विधायक पुरंदर मिश्रा ने रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में एफआईआर दर्ज कराई। साइबर सेल और रायपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की बदौलत आरोपी को तुरंत दबोच लिया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *