BREAKING देश दुनिया वॉच

Cockroach Janata Party: CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके के घर 24 घंटे पुलिस सुरक्षा

Share this

Cockroach Janata Party: नई दिल्ली। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के एमआईडीसी वलुज इलाके में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके के घर पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सोशल मीडिया पर पार्टी के तेजी से ट्रेंड करने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?

कॉकरोच जनता पार्टी पिछले सप्ताह ऑनलाइन सामने आई थी और देखते ही देखते बेरोजगारी, परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर मीम्स और राजनीतिक टिप्पणियों के जरिए सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। पार्टी को लेकर युवाओं के बीच तेजी से प्रतिक्रिया देखने को मिली।

छत्रपति संभाजीनगर के पुलिस उपायुक्त पंकज अतुलकर ने बताया कि अभिजीत दिपके के एमआईडीसी वलुज स्थित घर पर चौबीसों घंटे सामान्य पुलिस सुरक्षा दी गई है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर मामला ट्रेंड कर रहा है, इसलिए एहतियातन यह व्यवस्था की गई है ताकि वहां भीड़ इकट्ठा न हो।

पुलिस ने क्या कहा?

पंकज अतुलकर ने साफ किया कि यह सुरक्षा किसी धमकी की वजह से नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि उनके अधिकार क्षेत्र के किसी भी पुलिस स्टेशन में इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

 

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *