BREAKING : नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के कुछ भागों में इबोला वायरस से बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारत और अफ्रीकी संघ के बीच होने वाले शिखर सम्मलेन को रद कर दिया गया। यह आयोजन 28 मई 2026 को नई दिल्ली में होना था। दोनों पक्षों ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि नई तारीखों की जानकारी जल्द दी जाएगी।

