BREAKING CG NEWS

CG NEWS: 2 कृषि अधिकारियों पर गिरी निलंबन की गाज 

Share this

CG NEWS: महासमुंद। जिले में कलेक्टर ने दो कृषि विकास अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। दोनों पर अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करना और कार्य में लापरवाही का आरोप है। कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए कृषि विकास अधिकारी गंगा प्रसाद शरणागत और बुंदरलाल मिर्धा कृषि विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया है।

दरअसल, गंगा प्रसाद शरणागत कृषि विकास अधिकारी विकासखंड बागबाहरा और बुंदरलाल मिर्धा कृषि विकास अधिकारी विकासखंड सरायपाली को अधिक मात्रा में यूरिया उर्वरक का वितरण करने के संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन दोनों अधिकारियों ने कार्यवाही नहीं कर निर्देशों की अवहेलना की थी। मामले में छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 की कंडिका-3 क,ख,ग के प्रावधानुसार तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में दोनों को नियमनुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *