BREAKING CG NEWS

CG CRIME: साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़, कार से 760 मोबाइल-95 किलो चांदी जब्त

Share this

CG CRIME:  सरगुजा। वाहन चेकिंग के दौरान अंबिकापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। ओमनी कार की तलाशी के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से ले जा रहे 760 मोबाइल फोन और करीब 95 किलो चांदी के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 110 नग स्मार्टफोन, 650 नग कीपैड मोबाइल, 95.500 किलोग्राम चांदी की पायल और एक ओमनी कार जब्त की गई है। जब्त सामान की कीमत लाखों में बताई जा रही है।

साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल होते थे मोबाइल

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इन मोबाइल फोन का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड और ठगी के मामलों में किया करते थे। पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और विभिन्न राज्यों में ठगी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरफ्तार किए गए सभी पांच आरोपी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मोबाइल और चांदी कहां से लाई गई थी और किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *