BREAKING: नई दिल्ली। केरलम में वीडी सतीशन होंगे राज्य के नए मुख्यमंत्री। गुरुवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने नाम की घोषणा की है। मालूम हो कि, 4 मई को परिणाम आने के बाद से सीएम के नाम को लेकर कई अटकलें चल रही थी। इसको लेकर आज अंतिम निर्णय ले लिया गया।

