BREAKING CG NEWS

PM Modi Viral DP: एक साल बाद फिर चर्चा में ऑपरेशन सिंदूर, पीएम मोदी की नई DP हुई वायरल

Share this

PM Modi Viral DP: नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा की गई निर्णायक सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर एक साल पूरे होने पर आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर (डीपी) बदली है। प्रधानमंत्री की नई डिस्प्ले पिक्चर में भारतीय तिरंगे के साथ ऑपरेशन सिंदूर का आधिकारिक लोगो प्रमुखता से दिखाया गया है।

पीएम मोदी का पोस्ट

इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत को मिली असाधारण विजय हमारे वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम और देशभक्ति की प्रेरक मिसाल है। उनके अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा पर हर देशवासी को गर्व है। उदीर्णमनसो योधा वाहनानि च भारत। यस्यां भवन्ति सेनायां ध्रुवं तस्यां जयं वदेत्।

क्या है ऑपरेशन सिंदूर?

यह अभियान अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए एक बड़े आतंकी हमले के बाद एक निर्णायक और आक्रामक सैन्य जवाब के रूप में 7 मई, 2025 को शुरू किया गया था। इसके तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने अत्यधिक समन्वित और सटीक प्रहार किए, जिसमें सीमा पार स्थित कई आतंकी मुख्यालयों और लॉन्चपैड्स को सफलतापूर्वक निशाना बनाकर नेस्तनाबूद कर दिया गया। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना और वायुसेना की सटीकता और आक्रामकता अभूतपूर्व थी। इस ऑपरेशन की शुरुआत 6 और 7 मई की मध्यरात्रि को हुई, जब भारतीय वायुसेना ने महज 23 मिनट के भीतर पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को मलबे में तब्दील कर दिया, जिसमें लगभग 100 आतंकी मारे गए। इसके जवाब में 8 मई को पाकिस्तान ने गुजरात से लेकर कच्छ तक 1,000 ड्रोन्स से हमला करने का प्रयास किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *