देश दुनिया वॉच

CGwatch सचिन पायलट के आरोप पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का पलटवार

Share this

CGwatch सचिन पायलट के आरोप पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का पलटवार

बिलासपुर

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी विधानसभा सचिन पायलट द्वारा मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने तीखी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने उनके बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता अपनी मानसिक स्थिति खो चुके हैं पायलट जी राजस्थान में सत्ता खो देने की पीड़ा से उबर नहीं पा रहे हैं और यही वजह है कि वे छत्तीसगढ़ में भी लैंड नहीं कर पा रहे हैं उनका जनादेश पर राजनीतिक प्रश्न चिन्ह लगाना यह गैर जिम्मेदारानापन को दिखाता है जिस मतदाता सूची को लेकर राहुल गांधी सहित सचिन पायलट जैसे नेता लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं तो उन्हें बता दूँ कि मतदाता सूची पुनरक्षीकरण सतत चलने वाली प्रक्रिया है और यह जो आरोप लगा रहे हैं इससे पता चलता है कि कांग्रेस का संगठन बूथों में नहीं है कांग्रेस के नेता जमीन खो चुके हैं ऐसे में मिथ्या आरोप लगा के वे अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं देश की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना कांग्रेस की आदत बन गई है सत्ता के लिए कांग्रेसी इसके लिए किसी भी हद तक गिरने को तैयार है अभी हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वीं जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहे हैं हमारे कार्यकर्ता गांव गली बस्तियों में सेवा के कार्य में लगे हैं जबकि छत्तीसगढ़ में अभी कोई चुनाव नहीं है भारतीय जनता पार्टी सेवा सुशासन के बल पर लोगों के हृदय में अपना स्थान बनाने में सफल हुई है कांग्रेसियों के अनर्गल आरोप हमारे राष्ट्र सेवा के संकल्पों को डिगा नहीं सकती।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *