Discussion over tea: The municipality’s double standards sometimes exempt encroachment, and sometimes the legal stick.
कवर्धा। आज पूरे कवर्धा शहर में चाय की चुस्कियों के साथ नगर पालिका की कार्यप्रणाली को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। सवाल यह है कि आखिर नगर पालिका के नियम-कानून सभी के लिए समान हैं या फिर व्यक्ति और प्रतिष्ठान देखकर बदल जाते हैं
बस स्टैंड के सामने सरदार वल्लभभाई पटेल व्यावसायिक परिसर की दुकानों के बरामदों में अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत नगर पालिका द्वारा दी जाती है। लेकिन चर्चा है कि एक के kkरेस्टोरेंट संचालक ने पूरे बरामदे पर कब्जा कर रखा है, जबकि में बजरंग चाय वाले को नियम-कानून और कार्रवाई का भय दिखाकर चाय का ठेला दुकान के अंदर करवा दिया गया।
आखिर एक से सख्ती और दूसरे पर मेहरबानी क्यों एक भाई और दूसरा मौसेरा भाई
शहर में नगर पालिका की अनेक दुकानों के बरामदों पर अतिक्रमण होने की शिकायतें हैं। यदि बरामदे में अतिक्रमण करना गलत है, तो कार्रवाई सभी पर होनी चाहिए। किसी छोटे दुकानदार को कानून का पाठ पढ़ाना और बड़े प्रतिष्ठानों के कथित अतिक्रमण पर आंखें मूंद लेना कहां तक न्यायसंगत है?
नगर पालिका प्रशासन को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर अतिक्रमण हटाने का मापदंड क्या है
कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए, रसूख और पहुंच के हिसाब से नहीं। नगर पालिका नियमों से चलेगी या चेहरा देखकर कार्रवाई करेगी
इसी सवाल के साथ आज शहर में गरम है चाय पर चर्चा पत्रकार दीपक तिवारी जिला ब्यूरो दैनिक छत्तीसगढ़ वाच जिला कबीरधाम

