BREAKING देश दुनिया वॉच

SC ON DELHI PROTEST: ममता बनर्जी समेत नेताओं की हिरासत का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, केंद्र-दिल्ली सरकार को 10 दिन में देना होगा जवाब

Share this

SC ON DELHI PROTEST: The issue of the detention of leaders including Mamata Banerjee has reached the Supreme Court, the Centre and DELHI government must respond within 10 days

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र और दिल्ली सरकार को उन याचिकाओं पर विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया, जिनमें 10 अक्टूबर को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध हुए प्रदर्शनों के दौरान, खासकर राजनीतिक नेताओं को हिरासत में लिए जाने का आरोप लगाया गया है।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने यह आदेश तब दिया, जब एडिशनल सालिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने बताया कि हिरासत से संबंधित कुछ याचिकाओं में ही हलफनामे दाखिल किए गए हैं।

शीर्ष अदालत ने केंद्र और दिल्ली सरकार को 10 दिन के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। साथ ही याचिकाकर्ताओं से कहा कि वे इसके बाद एक सप्ताह के भीतर, यदि कोई हो तो अपना जवाब दाखिल करें।

दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि तृणमूल कांग्रेस की सांसद और वकील मेनका गुरुस्वामी की ओर से दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका निरर्थक हो गई है। यह याचिका बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को प्रदर्शन स्थल से कथित तौर पर हटाए जाने के संबंध में थी। पुलिस का कहना है कि 10 अक्टूबर के प्रदर्शनों के दौरान किसी को गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया गया था।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *