BREAKING CG NEWS

NAXAL DUMP RECOVERED: नक्सलियों का बड़ा खजाना बरामद! जमीन खोदकर निकाले 40 लाख रुपए कैश

Share this

NAXAL DUMP RECOVERED: A huge NAXAL treasure recovered! 4 million rupees in cash recovered by digging up the ground

बीजापुर। प्रदेश से नक्सलवाद के खात्मे के बाद अब उनके बनाए हुए डंप बरामद किए जा रहे हैं. ऐसे ही एक बड़ा डंप बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम बड़ेपल्ली के समीप जंगल में बरामद किया गया. डीआरजी, थाना भैरमगढ़ पुलिस और बीडीएस टीम की संयुक्त कार्रवाई में जमीन के अंदर छिपाकर रखी गई 39,77,000 रुपए नगद बरामद किया गया.

पुलिस को 24 नवंबर को मुखबिर से ग्राम बड़ेपल्ली के जंगल में जमीन के अंदर संदिग्ध सामग्री छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली. इस पर पुलिस अधीक्षक बीजापुर उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) रविन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भेरमगढ़ नवीन कुमार एक्का के नेतृत्व में डीआरजी, थाना भैरमगढ़ पुलिस एवं बीडीएस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान ग्राम बड़ेपल्ली के जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया गया.

सर्चिंग के दौरान बीडीएस टीम ने डिमाइनिंग एवं तलाशी की कार्रवाई में जमीन के अंदर बोरी में रखा स्टील का डिब्बा बरामद किया. डिब्बे के अंदर टेप से लिपटे पैकेट मिले, जिनकी जांच करने पर उनमें 500-500 रुपए के नोटों में कुल 39,77,000 रुपए नगद राशि बरामद की. नगद रकम की बरामदगी के साथ ही मामले में थाना भैरमगढ़ में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *