BREAKING CG NEWS

ब्रह्मविद द ग्लोबल स्कूल में MUN का दूसरा संस्करण संपन्न, ब्रह्मविद के विद्यार्थियों ने सीखी वैश्विक कूटनीति

Share this

The second edition of MUN concluded at Brahmavid The Global School, Brahmavid students learned global diplomacy

रायपुर। ब्रह्मविद द ग्लोबल स्कूल में मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) 2026–27 के दूसरे संस्करण का सफल आयोजन किया गया। इस मंच ने विद्यार्थियों को कूटनीति, अंतरराष्ट्रीय संबंध, नेतृत्व और वैश्विक नागरिकता को करीब से समझने का अवसर दिया।

 

उद्घाटन समारोह का संचालन हेड बॉय मयंक पांडेय ने किया। नेहिल अग्रवाल ने आत्मविश्वास, नेतृत्व और वैश्विक मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में MUN की भूमिका पर प्रकाश डाला। विभिन्न देशों की संस्कृतियों पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बनाया।

 

सम्मेलन में चार समितियां रहीं। अन्वेषा अग्रवाल की अध्यक्षता में UNEP ने जलवायु परिवर्तन और टिकाऊ भविष्य पर चर्चा की। पिहू अग्रवाल की अध्यक्षता में UNGA ने लंबे युद्धों और संप्रभुता का ग्लोबल साउथ पर प्रभाव परखा। ऋद्धान साहू की अध्यक्षता में WHO ने संघर्ष क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की चुनौतियों पर विमर्श किया, जबकि इशलीन कौर छाबड़ा की अध्यक्षता में UNHRC ने युद्ध के दौरान मानवाधिकार, विस्थापन और नागरिक सुरक्षा के मुद्दे उठाए। डेलीगेट्स ने अपने-अपने देशों का पक्ष रखा और समाधान प्रस्ताव तैयार किए।

 

आयोजन की समग्र जिम्मेदारी छात्र प्रमुख आर्यांश दुबे और ईशान भट्ट ने संभाली। महासचिव यशवर्धन सिंह राठौर और उप महासचिव आशीष कुमार जटवार ने सम्मेलन का नेतृत्व किया। शिक्षक अभिषेक चौबे, झुमुर बिस्वास, एम. साई सुधा, सिमरन बावा और सूर्या सिंह चौहान ने समन्वय किया। इंटरनेशनल प्रेस टीम का नेतृत्व शरण्या आदित्य (पत्रकारिता) और राहुल अग्रवाल (फोटोग्राफी) ने किया।

मुख्य अतिथि निदेशक श्री प्रत्यूष पड़रहा, सम्माननीय अतिथि अकादमिक निदेशक सुश्री शोभा पड़रहा, प्राचार्या सुश्री पिल्लई मंजुमोल शिवशंकर और HSA डॉ. गरिमा अग्रवाल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें नेतृत्व गुण विकसित करने तथा वैश्विक घटनाक्रम से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।

 

यह आयोजन स्कूल की अनुभवजन्य शिक्षा और समग्र विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *