Discussion over tea: Guruji became a land broker, who will take care of the children’s future
इन दिनों कवर्धा शहर की चाय दुकानों से लेकर सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और शिक्षा विभाग के गलियारों में एक ही चर्चा गर्म है कि कुछ गुरुजी बच्चों को पढ़ाने से ज्यादा दिलचस्पी जमीन की दलाली में दिखा रहे हैं। हाथ में चॉक और किताब की जगह जमीन का नक्शा और रजिस्ट्री के कागजात नजर आने की चर्चाएं हैं।
चर्चा है कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई शिक्षक जमीन की खरीद-फरोख्त और कमीशन के कारोबार में सक्रिय हैं। जिनके कंधों पर बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी है, वे कथित तौर पर अपना आर्थिक भविष्य संवारने में व्यस्त हैं।
सबसे बड़ा सवाल शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से है। यदि विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी है, तो जांच और कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? आखिर ऐसी खामोशी की वजह क्या है
सरकार गुरुजी को वेतन बच्चों को शिक्षित करने के लिए देती है, जमीन की दलाली करने के लिए नहीं। यदि गुरुजी का ध्यान पढ़ाई से ज्यादा प्लॉट और कमीशन पर रहेगा, तो सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों का भविष्य क्या होगा
जिला प्रशासन को चाहिए कि इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराए और दोषी पाए जाने वाले शिक्षकों पर नियमानुसार कार्रवाई करे।
चाय की चुस्कियों के बीच आज का बड़ा सवाल
गुरुजी जमीन का सौदा करने में व्यस्त हैं, अधिकारी मौन हैं, तो आखिर गरीब बच्चों के भविष्य की चिंता कौन करेगा? कहीं जमीन के कमीशन के चक्कर में बच्चों के भविष्य का सौदा तो नहीं हो रहा
✍️ पत्रकार दीपक तिवारी जिला ब्यूरो दैनिक छत्तीसगढ़ वार्ड जिला कबीरधाम

