CG Swine Flu Alert: Rising threat of Swine Flu! Panic ensues after the detection of 7 H1N1 cases.
CG Swine Flu Alert: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्वाइन फ्लू (H1N1) के 7 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। इनमें से 2 मरीजों का इलाज शहर के अपोलो हॉस्पिटल में जारी है, जबकि 5 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।
अस्पताल में भर्ती मरीजों में एक 75 वर्षीय महिला भी शामिल हैं। उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है और उन्हें ICU से बाहर लाया गया है। वहीं एक 30 वर्षीय मरीज की रायपुर की ट्रैवल हिस्ट्री भी सामने आई है।
Swine Flu Case:छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का पहला केस, 2 साल की बच्ची H1N1 संक्रमित
अस्पतालों में बढ़ाई गई निगरानी
स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की निगरानी बढ़ा दी है। CIMS, जिला अस्पताल और PHC-CHC स्तर पर संदिग्ध मरीजों की पहचान और स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बिलासपुर में सामने आए 7 संक्रमित मरीजों में से 5 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती 2 मरीजों का इलाज जारी है। इनमें 75 वर्षीय महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग फिलहाल मरीजों की स्थिति और संभावित संक्रमण के स्रोतों की निगरानी कर रहा है।

