BREAKING CG NEWS

पाटन में भूपेश का बड़ा सियासी दांव! मंच में चैतन्य को आगे कर बोले- ‘अमित शाह ने बना दिया नेता’

Share this

Bhupesh’s major political move in Patan! Putting Chaitanya at the forefront on stage, he remarked—”Amit Shah has turned him into a leader.”

जामगांव-आर। पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन विधायक भूपेश बघेल के जन्मदिन पर बीते रविवार को पाटन आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति और आने वाली पीढ़ी के नेतृत्व को लेकर कई राजनीतिक संकेत देखने को मिले।

हजारों की मौजूदगी में आयोजित समारोह में बघेल ने जिस तरह अपने बेटे चैतन्य बघेल को मंच पर खड़ा कर उनका परिचय कराया और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई का जिक्र करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर राजनीतिक तंज कसा। उन्होंने कहा कि मैंने तो चैतन्य को नेता नहीं बनाया, लेकिन अमित शाह ने इसे नेता बना दिया है।

भूपेश बघेल का यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। मंच पर चैतन्य को प्रमुखता से सामने लाना महज पारिवारिक उपस्थिति नहीं, बल्कि पाटन की राजनीति में नई पीढ़ी के नेतृत्व की संभावनाओं की ओर संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *