Delhi Congress Protest: Chhattisgarh MLAs leave for Delhi! Said – Now the second freedom struggle will be fought!
रायपुर। चुनाव आयोग (ECI) की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी 12 अक्टूबर को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के विधायकों के दिल्ली रवाना होने का सिलसिला शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायक दिल्ली जा रहे हैं। प्रदर्शन से पहले दिल्ली में पार्टी की बैठक होगी, उसके बाद प्रदर्शन किया जाएगा।
दिल्ली रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि सभी विधायक दिल्ली जा रहे हैं। कल दिल्ली में बैठक होगी, फिर आगे के निर्देश दिए जाएंगे। जंतर-मंतर पर लोकतंत्र बचाने के लिए Gen Z प्रदर्शन कर रही है। यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन है, लेकिन वहां बर्बरतापूर्वक व्यवहार किया जा रहा है। इसकी जितनी कड़ी निंदा की जाए, उतनी कम है। यह लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष है।
बैज ने कहा कि 1947 में जो लड़ाई लड़ी गई थी, वही लड़ाई आज दूसरी आजादी के लिए लड़ी जा रही है। भाजपा वोट चोरी से सरकार बनाती आई है। मुख्य चुनाव आयुक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की सीधे मदद कर रहे हैं।
कैबिनेट में अभिनंदन प्रस्ताव पर भी साधा निशाना
साय कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिनंदन प्रस्ताव पर भी दीपक बैज ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में सेवा संकल्प पास करने से मजदूरों का भला नहीं होगा। बैज ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि कैबिनेट में सबसे फेलियर प्रधानमंत्री के लिए कैबिनेट में चर्चा किया जा रहा है।

