DMF SCAM: No relief for Anil Tuteja in the multi-crore DMF scam!
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में जिला खनिज न्यास (DMF) की राशि से कराए गए विकास कार्यों में कथित कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टूटेजा को हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की एकलपीठ ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।
कोर्ट ने आरोपों की गंभीरता और गवाहों को प्रभावित किए जाने की आशंका को देखते हुए गिरफ्तारी से पहले राहत देने से इनकार कर दिया है। हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद पूर्व आईएएस अधिकारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अनिल टूटेजा ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज ईसीआईआर के आधार पर गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

