BREAKING CG NEWS

तिरंगे की जगह BJP का झंडा? अजय चंद्राकर के Viral Video पर मचा हंगामा

Share this

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक अजय चंद्राकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। वीडियो में अजय चंद्राकर भाजपा का झंडा फहराते नजर आ रहे। वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया गया है कि चंद्राकर ने 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की जगह भाजपा का झंडा फहराया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताया है। हालांकि पड़ताल में पता चला है कि वायरल वीडियो 15 अगस्त 2026 का नहीं, बल्कि पुराना वीडियो है। इसे स्वतंत्रता दिवस के दिन वायरल किया जा रहा है। विधानशाखा

एक्स पर @musafir_vj नाम के यूजर ने यह वीडियो 15 अगस्त की सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच पोस्ट किया। इससे लोगों को लगा कि अजय चंद्राकर ने स्वतंत्रता दिवस के दिन राष्ट्रीय ध्वज के स्थान पर भाजपा का झंडा फहराया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कमेंट कर इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान भी बताया है।

विधायक के पोस्ट से सामने आई हकीकत

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट में 15 अगस्त 2026 को धमतरी के एकलव्य खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तस्वीरें और जानकारी साझा की गई है। इस पोस्ट में अजय चंद्राकर स्पष्ट रूप से तिरंगा फहराते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो और 15 अगस्त के कार्यक्रम की तस्वीरों में उनके पहनावे में अंतर है। वायरल वीडियो में वे नीले रंग की कोटी में दिखाई दे रहे हैं, जबकि 15 अगस्त के धमतरी कार्यक्रम की तस्वीरों में वे मैरून रंग की कोटी पहने हुए हैं। इससे साफ है कि वायरल वीडियो आज के कार्यक्रम का नहीं है। विधानशाखा

अजय चंद्राकर ने धमतरी में फहराया तिरंगा

अजय चंद्राकर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में धमतरी के एकलव्य खेल मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण की जानकारी दी है। उन्होंने तिरंगे को देश की आन, बान और शान बताते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का उल्लेख किया है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और जवानों की मार्च पास्ट की सलामी भी ली।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *