Jantar Mantar Season 2: Abhijit Deepak says students will soon take to the streets.
Jantar Mantar Season 2 : दिल्ली में छात्रों के आंदोलन को लेकर एक बार फिर हलचल बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बुधवार को जंतर-मंतर पर दोबारा आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लगातार लोग उनसे पूछ रहे थे कि ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ कब शुरू होगा। अब उन्होंने साफ कर दिया है कि इसका दूसरा चरण जल्द ही शुरू होने वाला है।
अभिजीत दीपके ने कहा कि बहुत सारे लोग इंस्टाग्राम पर कमेंट कर रहे थे कि जंतर-मंतर का सीजन 2 कब आने वाला है। उन लोगों को मैं बताना चाहता हूं कि जंतर-मंतर का सीजन 2 बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है। उनके इस ऐलान के बाद छात्रों के बीच एक बार फिर आंदोलन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इससे पहले भी अभिजीत दीपके छात्रों के मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर आंदोलन कर चुके हैं। अब उनके ‘सीजन-2’ के ऐलान से यह सवाल उठ रहा है कि इस बार आंदोलन का मुद्दा क्या होगा और इसे लेकर आगे की रणनीति क्या रहने वाली है।
Read more:- Cockroach Janata Party: CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके के घर 24 घंटे पुलिस सुरक्षा
इस ऐलान के बाद छात्रों के आंदोलन को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज होने की संभावना है। पिछले आंदोलन के दौरान परीक्षा व्यवस्था, छात्रों की मांगों और NTA की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठाए गए थे। अब ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ की घोषणा के बाद माना जा रहा है कि अभिजीत दीपके एक बार फिर छात्रों को एकजुट करने की कोशिश करेंगे। हालांकि, नए आंदोलन का मुख्य मुद्दा क्या होगा, इसमें कौन-कौन से संगठन शामिल होंगे और सरकार के सामने कौन-सी मांगें रखी जाएंगी, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। आने वाले दिनों में आंदोलन की रूपरेखा और तारीख को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

