BREAKING CG NEWS

CHHATTISGARH: मेडिकल कॉलेज में मरीज ने की आत्महत्या, अस्पताल में मचा हड़कंप

Share this

CHHATTISGARH: रायगढ़। लखीराम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गायनिक वार्ड के बाथरूम के बाहर एक मरीज का शव पैंट से बने फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दी। चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक की पहचान 55 वर्षीय नारद लहरे, निवासी भिखामपुरा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नारद लहरे पीलिया से पीड़ित थे और करीब दो दिन पहले इलाज के लिए लखीराम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हुए थे।

Read more:- CHHATTISGARH: शव दफनाने को लेकर बवाल! ग्रामीणों ने श्मशान घाट का रास्ता किया बंद

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 5 बजे नारद लहरे ने अपनी फूल पैंट से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद अस्पताल परिसर में शव मिलने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से चक्रधर नगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *