रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से BusinessGarh द्वारा रायपुर में Startup Conclave 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्टार्टअप फाउंडर्स, उद्योग जगत के विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
कॉन्क्लेव में स्कूल के विद्यार्थियों के साथ Kalinga University, Columbia University और Amity University के छात्र भी शामिल हुए। अलग-अलग शैक्षणिक पृष्ठभूमि से आए विद्यार्थियों को स्टार्टअप फाउंडर्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के साथ बातचीत करने और उनके अनुभवों को करीब से समझने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में पैनल डिस्कशन, फाउंडर इंटरैक्शन और स्टार्टअप पिचिंग सेशन आयोजित किए गए। चर्चाओं में स्टार्टअप शुरू करने की प्रक्रिया, शुरुआती चुनौतियां, फंडिंग, मार्केटिंग, टेक्नोलॉजी और बिजनेस को आगे बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
अनुभवी पैनलिस्ट्स ने साझा किए अनुभव
कॉन्क्लेव में दो महत्वपूर्ण पैनल डिस्कशन आयोजित किए गए। पहले पैनल में Anand Singhania, Managing Director, Avinash Group और CA Arvind Agrawal, Director, VNR Seeds ने हिस्सा लिया। पैनल में बिजनेस शुरू करने, अवसरों की पहचान, उद्यमिता और बिजनेस ग्रोथ से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
दूसरे पैनल में Chirag Doshi, Co-founder & COO, Ved Sanjeevani और Yash Agrawal, Founder & CEO, GimBooks ने युवाओं और उभरते फाउंडर्स के साथ संवाद किया। इस सत्र में स्टार्टअप आइडिया को बिजनेस में बदलने, शुरुआती चुनौतियों, फंडिंग, टेक्नोलॉजी और स्केलिंग जैसे विषयों पर चर्चा हुई। विद्यार्थियों को पैनलिस्ट्स से सीधे सवाल पूछने का अवसर भी मिला।
TiE Raipur रहा Ecosystem Partner
Startup Conclave 2026 में TiE Raipur को Ecosystem Partner के रूप में जोड़ा गया। TiE Raipur के सहयोग से कार्यक्रम में स्टार्टअप फाउंडर्स, विद्यार्थियों और उद्यमिता से जुड़े लोगों को एक व्यापक ecosystem से जुड़ने का अवसर मिला।
BusinessGarh और ITM University के बीच MoU
कार्यक्रम के दौरान BusinessGarh और ITM University के बीच एक महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर भी किए गए। इस साझेदारी का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच entrepreneurship और innovation को बढ़ावा देना तथा उन्हें स्टार्टअप इकोसिस्टम से जोड़ना है।
इस साझेदारी के तहत दोनों संस्थाएं मिलकर विद्यार्थियों और युवा उद्यमियों के लिए entrepreneurship programs, mentorship, innovation activities, industry interaction और startup initiatives पर काम करेंगी।
BusinessGarh के Co-Founder & CEO Dr. Domendra Singh Ganjir ने कहा, “हम चाहते हैं कि युवाओं को स्टार्टअप की दुनिया को केवल किताबों या सोशल मीडिया के माध्यम से समझने के बजाय वास्तविक founders और industry experts के साथ बातचीत करने का अवसर मिले। Startup Conclave इसी दिशा में एक प्रयास है। स्कूल के विद्यार्थियों से लेकर विश्वविद्यालय के छात्रों और startup founders को एक मंच पर लाना इस आयोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।”
BusinessGarh पिछले कुछ समय से छत्तीसगढ़ में startup incubation, mentorship, entrepreneurship programs और ecosystem building से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं और फाउंडर्स को सहयोग प्रदान कर रहा है।
Startup Conclave 2026 के माध्यम से युवाओं को नए विचारों, उद्यमिता और स्टार्टअप के अवसरों से जोड़ने के साथ-साथ प्रदेश के startup ecosystem में विभिन्न stakeholders के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

