BREAKING CG NEWS

देवेंद्र यादव का भाजपा पर तीखा हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

Share this

बिलासपुर: बिलासपुर दौरे पर पहुंचे भिलाई नगर विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र यादव ने संगठन चुनाव से लेकर प्रदेश की राजनीति और स्वास्थ्य व्यवस्था तक कई अहम मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है जहां हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के चुनाव युवाओं के लिए राजनीति में कदम रखने का सबसे बड़ा मंच हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं छात्र राजनीति से आगे बढ़कर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं और यही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है।स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के बयान पर पलटवार करते हुए देवेंद्र यादव ने कहा कि उन्हें कांग्रेस की नहीं, प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में मलेरिया का प्रकोप बढ़ रहा है कई लोगों की जान जा चुकी है, अस्पतालों में लैब सुविधाएं प्रभावित हैं और जनता परेशान है। वहीं कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है। वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की ताकत के दम पर कांग्रेस वर्ष 2028 का विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ेगी और प्रदेश में फिर सरकार बनाएगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *