Brazen criminals! Congress leader gunned down in broad daylight.
दुर्ग-भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में सनसनीखेज मामला सामने आया है । जहां खुलेआम कांग्रेस नेता की हत्या कर दी गई । लुट के लिए आए बदमाशों में पहले तो उन्हें रोका फिर जब कांग्रेस नेता ने विरोध किया तो उन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद 4 हजार कैश और मोबाइल लेकर भाग निकले। कांग्रेस नेता के साथ बाइक पर बैठे 2 युवकों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। मामला जेवरा सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस मंडल कोषाध्यक्ष प्रकाश सिंह कश्यप (45) अपने 2 साथियों के साथ रविवार रात भिलाई के शंकराचार्य अस्पताल किसी रिश्तेदार से मिलने पहुंचे थे। खाना खाने के बाद करीब 2 बजे रात को वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। करहीडीह और चिखली चौक के बीच 4 बाइक सवारों ने उन्हें डंडा अड़ाकर रोका।
बदमाशों ने प्रकाश सिंह कश्यप से मोबाइल और कैश छीनने की कोशिश की, जब उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे प्रकाश सिंह कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मोबाइल और करीब 4 हजार कैश लूटकर मौके से फरार हो गए। वहीं, प्रकाश सिंह कश्यप के पीछे बैठा शख्स मौके से भाग निकला और मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर, पुलिस ने केस दर्ज कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
अभी जुड़ें WhatsApp ग्रुप से
https://chat.whatsapp.com/LvqVxUk2bas7wvGU4QBgFW?mode=gi_c
📞 Ad के लिए संपर्क: 9584111234

