CRIME NEWS: अभनपुर। लखना गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बीच स्थित तालाब में एक अज्ञात युवती का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
जानिए पूरा मामला
बताया जा रहा है कि शव को सबसे पहले ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग तालाब के आसपास एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवती की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया है। हालांकि हत्या या किसी अन्य कारण की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

