BREAKING CG NEWS

छत्तीसगढ़ की एंजेल चौकसे बनीं Mrs. India International Queen , परिवार को दिया सफलता का श्रेय

Share this

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर की एंजेल चौकसे ने Mrs. India International Queen 2026 का खिताब जीतकर शहर और प्रदेश का मान बढ़ा दिया है। एंजेल ने अपनी उपलब्धि का श्रेय पूरे परिवार के विश्वास, सहयोग और प्रेरणा को दिया।

दिल्ली में हुआ आयोजित

एंजेल ने प्रेसवार्ता में बताया कि दिल्ली के होटल लीला इंटरनेशनल में Mrs. India International Queen 2026 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें भारत के साथ सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, दुबई, कतर, अमेरिका और लंदन से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

वहीं एंजेल ने आगे बताया कि कॉलेज के दिनों में मिले Miss Home Science खिताब के बाद से उनका सपना बड़े मंच तक पहुंचने का था, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण यह सपना पीछे छूट गया। पति और परिवार के सहयोग से उन्होंने 42 वर्ष की उम्र में करीब एक वर्ष तक फिटनेस, ग्रूमिंग, कैटवॉक, पब्लिक स्पीकिंग और व्यक्तित्व विकास पर कड़ी मेहनत की।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *